गरबा स्थलों से संवेदनशील इलाकों तक पुलिस की चेकिंग

इंदौर. नवरात्रि में गरबा आयोजनों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चंदन नगर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान गरबा स्थलों, संवेदनशील इलाकों और शैडो एरिया की जांच की गई. बसों की भी चेकिंग की गई, जबकि भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था पर नजर रखी गई.

एसीपी अन्नपूर्णा शिवेन्दु जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया. गरबा आयोजनों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई. पुलिस ने यातायात व्यवस्था की भी निगरानी की, ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो. एसीपी शिवेन्दु जोशी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार चेकिंग और निगरानी कर रही है. गरबा स्थलों, संवेदनशील इलाकों, शैडो एरिया और बसों की जांच के साथ भारी वाहनों की नो-एंट्री व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है.

Next Post

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ी, तीन लाख का माल बरामद

Tue Oct 20 , 2026
इंदौर. बंद मकानों और फ्लैटों की रेकी कर दिनदहाड़े चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा है. आरोपियों से सोने के मंगलसूत्र के 15 मोती, चांदी की तीन जोड़ी पायजेब, बच्चों के चार चांदी के कड़े और […]

You May Like