बीच बचाव करने पर मनोहर की निर्मम हत्या

सिंगरौली । सासन चौकी क्षेत्र के सेमरिया अंतर्गत लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक जमीनी विवाद ने गुरूवार की शाम हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे मनोहर कोल की मौत हो गई, जबकि प्राण कुमार शाह उम्र 32 वर्ष पिता हृदयलाल शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार विजय कुमार शाह 16 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे अपने पड़ोसी मनोहर कोल के साथ ऑटो से निर्माण सामग्री लेकर बम्हनी पहरी से घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचने पर पहले से मौजूद उनके पिता हृदयलाल शाह भाई कृष्ण कुमार शाह, मॉ रैमुन शाह और बहन पार्वती शाह ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कृष्ण कुमार शाह ने लाठी से विजय के सिर पर हमला कर दिया, जबकि हृदयलाल शाह ने कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से हाथ और पीठ पर वार किया। इससे विजय के सिर से खून बहने लगा और वह घायल होकर गिर पड़े।

मनोहर पर आरोपी टूट पड़े

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचे मनोहर कोल पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। कृष्ण कुमार शाह ने लाठी तथा हृदयलाल शाह ने कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे मनोहर के दोनों हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद रैमुन शाह और पार्वती शाह द्वारा भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। गंभीर रूप से घायल मनोहर मौके पर ही बेहोश हो गए। हल्ला-गोहार सुनकर सुमित्रा शाह, विजय कुमार कोल, हरिगोविंद कोल और पप्पू साकेत मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। घायल विजय कुमार शाह और मनोहर कोल को जिला अस्पताल बैढ़न ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनोहर कोल को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हृदयलाल शाह, कृष्ण कुमार शाह, रैमुन शाह एवं पार्वती शाह के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

एसबीसी चुनाव: भदौरिया व सैनी सहित पांच प्रत्याशी आगे

Fri Jul 17 , 2026
जबलपुर। एमपी स्टेट बार काउंसिल निर्वाचन-2026 की मतगणना अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। शनिवार को रीवा जिले तथा सागर जिले की केसली और खुरई तहसीलों की मतपेटियों की गिनती शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी हुई। अब तक 62 हजार में से 47,860 मतों की गणना हो चुकी […]

You May Like