एसबीसी चुनाव: भदौरिया व सैनी सहित पांच प्रत्याशी आगे

जबलपुर। एमपी स्टेट बार काउंसिल निर्वाचन-2026 की मतगणना अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। शनिवार को रीवा जिले तथा सागर जिले की केसली और खुरई तहसीलों की मतपेटियों की गिनती शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से पूरी हुई। अब तक 62 हजार में से 47,860 मतों की गणना हो चुकी है, जिनमें 46,193 मतपत्र वैध और 1,667 मतपत्र निरस्त पाए गए हैं। वर्तमान चरण की मतगणना में राकेश सिंह भदौरिया, विवेक सिंह, आरके सिंह सैनी, हितोषी जय हार्डिया और अखिलेश कुमार सक्सेना बढ़त बनाए हुए हैं।

वहीं महिला प्रत्याशियों में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रतीका पाठक, प्रवीण तिवारी, अन्नू पटेल, रश्मि ऋतु जैन और प्रतिभा वालिया बढ़त पर हैं। स्टेट बार ने महिला अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी को इस चुनाव की बड़ी उपलब्धि बताया है। मतगणना 16 जून से लगातार जारी है। पूरी प्रक्रिया का प्रतिदिन परिषद के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है, जबकि अद्यतन जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है। सोमवार से सागर जिले की शेष तहसीलों की मतपेटियों की मतगणना शुरू होगी।

Next Post

संदिग्ध ऑटो रिक्शा में मिली सागौन लकड़ी, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Fri Jul 17 , 2026
दमोह। वनमण्डलाधिकारी ईश्वर जरांडे व अनुविभागीय अधिकारी (वन) एम.डी. मानिकपुरी के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम चौधरी द्वारा अवैध सागौन परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान एक ऑटो द्वारा सागौन लकड़ी ले जाने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना पर वन अमला दमोह बाईपास स्थित कंकाली चौराहा के पास […]

You May Like