रोको-टोको अभियान : शहर में अतिक्रमण पर नगर निगम अमले ने की कार्रवाई

छिंदवाड़ा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए आज नगर निगम अमले ने पहले ही दिन सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने विभिन्न प्रमुख मार्गों व चौराहों पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कठोर कदम उठाए। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने बीएसएनएल बस स्टैंड के पास स्थित ऑटो स्टैंड क्षेत्र में फैले अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए सड़क पर रखकर मार्ग बाधित कर रहे सामान को जब्त किया गया तथा वहां रखी एक गुमठी की भी जब्ती की गई। इसके साथ ही अभियान के तहत फव्वारा चौक के पास, सिटी कोतवाली के सामने तथा नागपुर रोड स्थित डीडीसी कॉलेज के पास अवैध रूप से रखी गई गुमठियों को हटाकर जब्त किया गया और फटका मशीन भेजा गया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आयुक्त सी.पी. राय के निर्देशानुसार रोको-टोको अभियान प्रतिदिन सतत रूप से जारी रहेगा। यदि अभियान के दौरान किसी व्यापारी अथवा पथ विक्रेता का सामान सड़क पर पाया जाता है और उससे यातायात बाधित होने की स्थिति या संभावना बनती है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया जाएगा तथा नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। नगर निगम ने व्यापारियों, पथ विक्रेताओं और नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सामग्री व व्यवसाय निर्धारित सीमा में ही रखें और शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग दें।

Next Post

नवजात का शव लेकर जा रहे परिजनों से पार्किंगकर्मी ने की अभद्रता

Thu Nov 26 , 2026
छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात बच्ची की मौत के बाद उसका शव लेकर जा रहे परिजनों के साथ पार्किंग स्टैंड के कर्मचारी द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि कर्मचारी नशे की हालत में था। उसके पास पार्किंग की वैध पर्ची […]

You May Like