सिरफिरे आशिक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पिता से मारपीट, परिवार को धमकाया

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत श्रीराम तिराहा गुप्तेश्वर मंदिर के पास एक तरफा प्रेम में पागल सिरफिरे आशिक ने हाईवोल्टेज ड्रामा मचाया। युवती के घर में घुसकर उपद्रव मचाते हुए उसके पिता से मारपीट की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस के मुताबिक श्रीराम तिराहा गुप्तेश्वर मंदिर में रहने वाली एक युवती 12 वीं कक्षा की छात्रा हैं। प्रशात राजपूत निवासी कालीमठ मदन महल का युवती को परेशान कर रहा है। जबरन उससे बात करना चाहता है, मोबाइल नंबर पर कॉल कर दबाव बनाता है।

बीती रात करीब आठ बजे प्रशात राजपूत हाथ मे डंडा लेकर युवती के घर मेें पहुंच गया और हंगामा मचाते हुए दरवाजे में लात मारकर अंदर घुस गया। परिवार को धमकाने लगा। युवती के पिता ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारीट कर दी और कहने लगा कि अपनी बेटी को कह दो मुझसे बात करे, यदि बात नही करी तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। धमकी से युवती के पिता की तबियत बिगड़ गई थी।

Next Post

कलयुगी पुत्र ने लकवाग्रस्त पिता को बेल्ट से पीटा

Tue Jul 15 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कंचनपुर में कलयुगी पुत्र ने लकवाग्रस्त पिता की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक विजय यादव निवासी कंचनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे लकवा की बीमारी से पीडित […]

You May Like