आई.आर.सी.टी.सी वेस्ट जोन द्वारा पहली वार भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रैन “पशुपतिनाथ (नेपाल) दर्शन यात्रा” (रेल रेस्टोरेन्ट के साथ)

आईआरसीटीसी, जो कि रेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है, देश में सांस्कृतिक, विरासत और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। “पशुपतिनाथ (नेपाल) दर्शन यात्रा” “एक भारत श्रेष्ठ भारत” और “देखो अपना देश” जैसी केंद्र सरकार की पहलों के अनुरूप घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

दिनांक 04.10.2025 को गौरव डीलक्स एसी ट्रेन इंदौर शहर से “पशुपतिनाथ (नेपाल) दर्शन यात्रा” के लिए रवाना होगी। यह ट्रैन मध्य प्रदेश के एतिहासिक एवं सांस्कृतिक शहरों जैसे इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं सतना रेल्वे स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।

गौरव डीलक्स एसी ट्रैन की 09 रातें/10 दिनों की इस यात्रा में चितवन राष्ट्रीय उद्यान, पोखरा एवं काठमांडू के दर्शनीय एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 63,850/-* प्रति व्यक्ति (3AC – कम्फर्ट श्रेणी), रु. 75,230/-* प्रति व्यक्ति (2AC – डीलक्स श्रेणी), रु. 91,160/- प्रति व्यक्ति (1AC – सुपीरियर श्रेणी – केबिन) एवं 99,125/- प्रति व्यक्ति (1AC – सुपीरियर श्रेणी – कूपे) का खर्च उठाना होगा। (*डबल ऑक्यूपेंसी)

श्री गौरव झा , समूह महाप्रबंधक,आईआरसीटीसी, वेस्ट जोन मुंबई ने जानकारी देते हुए कहा कि इस सर्व समावेशी टूर में भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन के विशेष रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, (एसी फर्स्ट और एसी सेकंड के यात्रियों हेतु भोजन की व्यवस्था ट्रेन के रेस्टोरेंट में प्रदान की गयी है एवं एसी थर्ड श्रेणी के यात्रियों के लिए उनके भोजन की व्यवस्था संबंधित बर्थ पर उपलब्ध की गयी है । इसके अतिरिक्त सड़क परिवहन हेतु गुणवत्तायुक्‍त एसी बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।

श्री राजेंद्र बोरबन, संयुक्त महाप्रबंधक, आईआरसीटीसी, वेस्ट जोन, भोपाल ने कहा कि इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट http://www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है और अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते है: 9321901862, 8287931711, 9321901832, 7021092912

Next Post

लुंगी एनगिडी ने रचा इतिहास

Fri Aug 22 , 2025
लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे में 84 रनों से जीत दिला दी है। इसके साथ ही वो एक खास लिस्ट में जगह बना ली है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने पांच विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 193 रनों […]

You May Like