निर्माणाधीन गोल्ड मार्केट का महापौर ने किया निरीक्षण

सतना: नगर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में निर्माणाधीन गोल्ड मार्केट का महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल (चांदी जी), वरिष्ठ व्यवसायी रवि शंकर गौरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।महापौर ने कहा कि नगर के सुव्यवस्थित विकास एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा।

Next Post

अपह्रत नाबालिक को रामपुर पुलिस ने चंद घण्टो में खोजा

Sun Jan 4 , 2026
सतना: रामपुर बाघेलान पुलिस ने दर्ज मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए अपह्त नाबालिक बालिका को चंद घंटो में दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.मिली जानकारी के अनुसार नए साल के दूसरे दिन 2 जनवरी को फरियादी ने अपनी नाबालिक पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति […]

You May Like