झुंड के साथ चल रहे आवारा कुत्ते

सिंगरौली। उच्चत्तम न्यायालय के सख्त निर्देश के बावजूद आवारा कुत्तों पर नपानि एक्शन नही ले रहा है। आलम यह है कि जिला मुख्यालय बैढ़न के गनियारी, देवरा, बिलौंजी, ताली, बलियरी, कचनी, चौरा टोला, टिकरी टोला, चन्द्रमा टोला समेत कई जगह दर्जन भर कुत्ते एक साथ चलते रहते हैं, जहां अेकेले छोटे बच्चों एवं गाय-बछड़ों पर हमला कर दे रहे हैं। मवेशियों पर हमला करने के आये दिन सुचनाएं मिलती रहती हंै। आवारा कुत्तों के आतंक से बच्चे-बच्चियां हमेशा खौफजदा रहते हैं। यहां के नागरिको ने निगमायुक्त के साथ-साथ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये आवारा कुत्तों के विरूद्ध कड़े एक्शन लिये जाने की मांग किया है।

Next Post

सरई,जयंत एवं नौडिहवा में नए प्रभारियों की तलाश तेज

Sun Jul 5 , 2026
सिंगरौली । जिले के थाना सरई एवं यातायात प्रभारी के साथ दो चौकी प्रभारियों का तबादला होने के बाद अब चौकी प्रभारी बनने के लिए भाग-दौड़ उप निरीक्षक करने लगे हैं। एक-दो दिन बाद नौडिहवा एवं जयंत चौकी प्रभारी को पुलिस अधीक्षक भारमुक्त कर सकते हैं। ऐसी चर्चाएं पुलिस महकमे […]

You May Like