ग्रामीणों की शिकायत पर एक्शन: पुराने स्कूल भवन के ध्वस्तीकरण मामले में प्राचार्य को नोटिस, जांच शुरू

सांई खेड़ा: ग्राम साईंखेड़ा के शासकीय हाईस्कूल में अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक ने प्राचार्य हेमलता दास को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला पुराने हायर सेकेंडरी स्कूल भवन को बिना अनुमति तोड़ने और उसकी सामग्री के उपयोग से जुड़ा है।ग्रामीणों की शिकायत के मुताबिक, प्राचार्य ने सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना पुराने शासकीय भवन को ध्वस्त कर उसकी ईंट व अन्य सामग्री का इस्तेमाल नए स्कूल की बाउंड्रीवाल निर्माण में कराया।

इसको लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में तहसीलदार सुधीर कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, कलेक्टर रायसेन, एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया था।ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय भवन को तोड़ने और उसकी सामग्री के उपयोग के लिए पूर्व स्वीकृति आवश्यक होती है। बिना अनुमति ऐसा करना नियमों के खिलाफ है और शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग की आशंका पैदा करता है।
ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विक्रम सिंह, वीरेन्द्र रघुवंशी, मोहित सहित अन्य लोग शामिल थे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए प्राचार्य से तीन दिन में जवाब मांगा है और स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 23,000 नौकरियों पर मंडराया छंटनी का खतरा, एआई निवेश बढ़ाने के लिए कंपनियों ने 20 मई से बड़े पैमाने पर स्टाफ कम करने का लिया फैसला

Fri Apr 24 , 2026
हैदराबाद | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और बदलती वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बीच टेक दिग्गज मेटा (फेसबुक) ने अपने कार्यबल में भारी कटौती का ऐलान किया है। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी ने आंतरिक मेमो के जरिए संकेत दिए हैं कि वह अपने कुल स्टाफ का लगभग 10 प्रतिशत […]

You May Like