
रतलाम। दशामाता पूजन के दौरान चैन स्नेचिंग की वारदात को 6 सदस्यीय गैंग ने अंदाम दिया था। पुलिस ने इंदौर और महाराष्ट्र की 4 शातिर महिलाओ व एक पुरूष सहित नाबालिग को पकडक़र उनके पास से चोरी हुआ माल जब्त किया है। माणक चौक थाना में प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक सत्येंद घनघोरिया ने वारदात को पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया की हरदेव लाला की पीपली पर शुक्रवार सुबह दशामाता पूजन करने आई 74 वर्षीय महिला सावित्री देवी का अचानक गले से 3 तोला चैन गायब हो गई और पेंडल निचे गिर गया। महिला ने शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सुचना दी। वारदात की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई। माणकचौक थाना प्रभारी पतिराम डावरे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित हुई। टीम ने मुखबिर सुचना और सीसीटीवी कैमरों के खंगालने के बाद धामनोद (धार) से आरोपी कमल पिता देवीसिंह राजोरिया जाति चर्मकार 42 वर्षीय निवासी हातोद जिला इंदौर, अलक पति सन्नी हटकली 35 वर्षीय निवासी गेदालाल मील जल गांव महाराष्ट्र हाल मुकाम परदेशीपुरा इन्दौर, जयश्री पति अनिल मनोहर सोनाने 30 वर्षीय निवासी शेगाव तालुका / तहसील शेगाव जिला बुल्ठाना महाराष्ट्र हाल मुकान पचशील नगर रल्वे स्टेशन के पास परदेशीपुरा इंदौर, शुष्ना पति विनायक हताग्ले 27 वर्षीय निवासी जिला जलगाव महाराष्ट्र, हाल मुकाम मालवा मील परदेशीपुरा इदौर, पुजा पति एनेश सक्ते 27 वर्षीय निवासी परदेशीपुरा पाटनीपुरा इंदौर के साथ एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को गिरफ्तार करते हुए गिरोह का पर्दाफाश किया। आरोपियों से एक सोने की चेन जिसका वजन करीब 30.580 ग्राम सहित वारदात में उपयोग की गई आर्टीगा कार एमपी 9 एआर 0301 को जब्त किया। गिरफ्तार में निरी. पतिराम डावरे, उनि राकेश मेहरा, प्रआर सुधीरसिंह राठौर, राजसिंह, विकास बोरासी आर अविनाश, मिश्रा, म.आर. वर्षा कैथवास, वर्षा पाटीदार आर चन्दरसिंह माकों, महेन्द्र, सदीप शर्मा, प्रवीणा सोलकी, मेघा राणा, सायबर सेल टीम निरी अमित कोरी उनि जीवन बारीया राजा तिवारी, प्रआर मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, हेमन्तसिंह, आर मयक व्यास, विपुल भावसार एव थाना धामनोद जिला धार की टीम की विशेष भूमिका रही।
पुरुस्कृत होंगे पुलिसकर्मी
श्री घनघोरिया ने बताया कि माणक चौक थाना पुलिस ने तत्पर्ता दीखते हुए चैन स्नेचिंग की वारदात के चौबीस घंटे के भीतर गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाने की पुलिस और गठित टीम ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने गिरोह का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियो को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।
