नकबजनी करने वाले दो बदमाश धराए, 3.20 लाख का माल बरामद

इंदौर: राऊ के पलाश परिसर में फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने वाले दो बदमाशों तक पहुंचने में पुलिस को 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पड़े. फुटेज में मिले संदिग्धों के हुलिए और आवाजाही के रास्तों को तकनीकी साक्ष्यों से जोड़ते हुए पुलिस ने एक आरोपी को इंदौर से और दूसरे को खंडवा से पकड़ा. दोनों के पास से करीब 3.20 लाख रुपए का चोरी का माल बरामद किया गया है.
पुलिस के अनुसार, पलाश परिसर में मंगलवार 4 अगस्त को चोरी की घटना उस समय हुई थी, जब परिवार के लोग घर से बाहर थे. इसी दौरान बदमाश फ्लैट में घुसे और सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर निकल गए. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाई. घटनास्थल से लेकर बदमाशों के संभावित भागने के रास्ते तक 100 से ज्यादा कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई. पुलिस को फुटेज में कुछ संदिग्ध गतिविधियां मिलीं, जिसके बाद उनकी आवाजाही और तकनीकी जानकारी को ट्रैक किया.
बाक्स…
एक को खंडवा और दूसरे को इंदौर से किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस को एक 33 वर्षीय संदिग्ध की पहचान रंजीत पवार के रूप में हुई. उसके खंडवा जिले के जलवा बुजुर्ग में होने की जानकारी मिलने पर टीम वहां पहुंची और उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसके 44 वर्षीय साथी धर्मेंद्र पांचाल का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने का नेकलेस, सोने-चांदी के अन्य जेवर और नकदी बरामद की है. बरामद माल की कीमत करीब 3.20 लाख रुपए बताई गई है.

चोरी की और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद
मामले में थाना राऊ प्रभारी राजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस अब दोनों से शहर में हुई अन्य चोरी और नकबजनी की वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है. आरोपियों से चोरी की और भी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है. आरोपियों से पूछताछ पूरी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि दोनों ने इसके अलावा कितनी वारदातों को अंजाम दिया है,

Next Post

इंदौर की आईडीएसपी टीम को राज्य स्तरीय सम्मान

Wed Aug 19 , 2026
इंदौर: जिले में संक्रामक बीमारियों की निगरानी के दौरान स्वास्थ्य विभाग को वर्ष 2025-26 में 31 अलर्ट मिले. इनमें जांच के बाद 18 मामलों में बीमारी के प्रकोप की पुष्टि हुई. इन मामलों में समय रहते कार्रवाई किए जाने के लिए इंदौर की इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) टीम को […]

You May Like