बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वे बटुकेश्वर दत्त को सादर नमन करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह के साथ केंद्रीय विधानसभा में बम धमाके के माध्यम से बटुकेश्वर दत्त ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, साहस और अटूट निष्ठा का अनुकरणीय अध्याय है, जो देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Next Post

राष्ट्रीय केंद्रीय विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए सीधी के 7 मुक्केबाज पंजाब रवाना

Mon Jul 20 , 2026
सीधी: महाराणा प्रताप बॉक्सिंग एकेडमी, छत्रसाल स्टेडियम सीधी एवं सीधी जिला बॉक्सिंग संघ के सात प्रतिभाशाली मुक्केबाज 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पंजाब रवाना हो गए हैं। यह प्रतियोगिता 22 से 26 जुलाई 2026 तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब में आयोजित होगी। […]

You May Like