राष्ट्रीय केंद्रीय विद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए सीधी के 7 मुक्केबाज पंजाब रवाना

सीधी: महाराणा प्रताप बॉक्सिंग एकेडमी, छत्रसाल स्टेडियम सीधी एवं सीधी जिला बॉक्सिंग संघ के सात प्रतिभाशाली मुक्केबाज 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पंजाब रवाना हो गए हैं। यह प्रतियोगिता 22 से 26 जुलाई 2026 तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में देशभर के सभी 25 केवीएस संभागों (रीजन) से चयनित खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पांच दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के श्रेष्ठ युवा मुक्केबाजों के बीच मुकाबले होंगे।

सीधी जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन 27 से 29 अप्रैल 2026 के बीच जबलपुर स्थित नर्मदा क्लब में आयोजित केंद्रीय विद्यालय जोनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।

उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप बॉक्सिंग एकेडमी, छत्रसाल स्टेडियम सीधी में मुख्य कोच सूरज शुक्ला तथा सहायक कोच आदर्श द्विवेदी एवं सत्यम शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सात मुक्केबाज पृथ्वी वर्मा, सागर सिंह, आयुष रावत, सूर्यांश मिश्रा, सूर्या सिंह, अनुराग वर्मा एवं परमेश्वर प्रजापति ने जोनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि महाराणा प्रताप बॉक्सिंग एकेडमी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार कर रही है। वर्ष 2025 में भी एकेडमी के पांच मुक्केबाज केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए थे।
इस वर्ष सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है।

खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों एवं उनके कोच साथ ही बॉक्सिंग संघ के सचिव को डॉ. राजेश मिश्रा सांसद सीधी, रीती पाठक विधायक सीधी,डॉ.अनूप मिश्रा,कमल कामदार
अध्यक्ष सिंधी पंचायत समिति सीधी,जिला क्रीड़ा प्रभारी हरिशंकर पांडेय, ब्लाक क्रीड़ा अधिकारी दिलीप वर्मा,विश्वबंधुधर दुबेदी,रवि केशरी,क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नृपेंद्र सिंह कर्चुली,क्रीड़ा अधिकारी संजय गाँधी महाविद्यालय डॉ. रविंद्र सिंह,अध्यक्ष खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी कैलाश वर्मा, डॉ रामाश्रय पाल, आनंद सिंह गहरवार, विनोद सिंह राठौर,ज्ञानेंद्र सिंह,राजबहोरन सिंह पीटीआई खुर्द विद्यालय,कीर्ति सिंह पीटीआई उत्कृष्ट विद्यालय सीधी,मंडलीक मिश्रा पीटीआई सांदीपनी विद्यालय सीधी, नुरूतसलाम पीटीआई सांदीपनी विद्यालय सीधी,विनोद कुशवाहा, पियूष पटेल, प्रभाकर सिंह,अनिल कुमार विश्वकर्मा, आदि लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है

Next Post

अनशन वापस लेने के लिए वांगचुक ने रखीं तीन शर्तें, नीट लीक पर कार्रवाई की मांग की

Mon Jul 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 जुलाई (वार्ता) सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार अभियानकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को घोषणा की है कि अगर शिक्षा सुधारों और नीट पेपर लीक को लेकर उनकी मांगों के संबंध में सरकार और राजनीतिक नेतृत्व की ओर से तीन प्रमुख आश्वासन दिये जाते हैं, तो वह अपना […]

You May Like