भिंड में आंधी तूफ़ान ने मचाया कहर, थमने के बाद होगा नुक़शान का आकलन, महिला सहित कई पशुओं की मौत

भिंड: जिले में आज देर रात अचानक मौसम का मिज़ाज बदल गया। गोहद, मौ, मेंहगांव, मालनपुर, रौंन, मिहोना, दबोह, आलमपुर, मछंड, लहार सहित अंचल के कई कस्बों में आंधी तूफान का कहर बरपा। कई मकानों की पशु टीन शेड और छप्पर उड़ गए। आंधी के थमने के बाद जमकर बरसात हुई, कई जगह बिजली के खंबे टूटने की खबर है जिससे जिले की विद्युत सप्लाई ठप्प हो गई है।

इधर, देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सदारीपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक वृद्ध महिला और चार बकरियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला तेज आंधी पानी से बकरियों को बचाते हुए सुरक्षित जगह बांध रही थी तभी अचानक तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में चर रही चार बकरियां भी चपेट में आकर मर गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके के लिए रवाना हुआ है।

Next Post

भिण्ड पुलिस ने किया हनी ट्रेप गैंग का पर्दाफाश, दो महिला एवं दो युवक गिरफ्तार

Fri May 29 , 2026
भिण्ड: नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत के मार्गदर्शन में देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस ने मुखिबर की सूचना पर दो महिला दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला भिण्ड जिले के देहात थाना क्षेत्र का है। एक महिला ने पैर में दर्द का बहाना बनाकर […]

You May Like