भागीरथपुरा पीड़ित परिवारों के घर पहुंची कांग्रेस

इंदौर: रविवार को भागीरथपुरा में दूषित पानी से जान गवाने वाले पीड़ित परिवारों के घर कांग्रेस पहुंची. दूषित पानी से जान गंवाने वालों के पीड़ित परिजनों ने मांग की है कि दोषियों को सजा मिलना चाहिए. शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि इस घटना की जांच रिपोर्ट से हम संतुष्ट नहीं है.भागीरथपुरा कांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद एक बार फिर उक्त मामला गर्मा रहा है.

आज शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चिंटू चौकसे कांग्रेसियों के साथ भागीरथपुरा में दूषित पानी से जान गंवाने वाले लोगों के घर पहुंचे. पीड़ित परिजन को न्यायिक जांच रिपोर्ट की जानकारी दी. जांच रिपोर्ट पर मृत व्यक्तियों के परिजनों ने कहा कि दोषी सजा मिलना चाहिए. कांग्रेस नेताओं को पीड़ित परिजनों ने बताया कि अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है. मृतक के परिजनों का कहना था कि सरकार ने घोषणा की थी कि अस्पताल में इलाज करने का खर्चा सरकार के द्वारा उठाया जाएगा. यह घोषणा भी गलत साबित हुई है. परिवार के बीमार सदस्यों का पैसा खुद चुकाया है.

चौकसे ने कहा कि कांग्रेस उक्त मामले को लेकर एक बार फिर सड़क पर उतरेगी. न्यायिक जांच आयोग के द्वारा भागीरथपुरा के पीड़ितों के लिए जो राहत और मुआवजे की अनुशंसा की गई है, उसका भुगतान सरकार तत्काल पीड़ित परिवारों को करें. पीड़ित परिजन से मिलने के दौरान निगम नेता प्रतिपक्ष सोनीला मिमरोट भाटिया, पार्षद राजू भदौरिया, घनश्याम यादव, महेश खिची, आशीष यादव, रानू मलेरिया, अमित यादव, रमेश बिंजवा, पूनम सवारिया आदि उपस्थित थे.

Next Post

सांची दूध उत्पादकों की बड़ी जीत, 12 करोड़ बोनस और 15 करोड़ लाभांश मिला

Mon Oct 5 , 2026
इंदौर: सांची दूध संघ से जुड़े दूध उत्पादकों को लंबे समय से लंबित 12 करोड़ रुपए बोनस एवं 15 करोड़ लाभांश की राशि मिलने पर भारतीय किसान एवं मजदूर सेना ने इसे किसानों के संघर्ष की बड़ी जीत बताया है.अध्यक्ष बबलू जाधव ने कहा कि संगठन ने गांव-गांव अभियान चलाकर […]

You May Like