नई दिल्ली में प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी दलों ने चर्चा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान परिसीमन बिल के प्रावधानों और संसद में विपक्ष की आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की ओर से कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। सांसद सुप्रिया सुले भी बैठक में मौजूद नहीं रहीं। बताया गया कि शरद पवार की तबीयत खराब होने के कारण सुप्रिया सुले मुंबई में उनके साथ हैं।
गौरतलब है कि NCP (SP) नेता जितेंद्र आव्हाड शरद पवार से मुलाकात के बाद परिसीमन बिल के समर्थन की बात कह चुके हैं। ऐसे में पार्टी के समर्थन वाले बयान और INDIA गठबंधन की बैठक से उसकी गैरमौजूदगी दोनों राजनीतिक चर्चा के केंद्र में हैं।
