उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे। 29 नवंबर को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री 502 करोड़ रुपये की 104 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 188.84 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण और 313.47 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं के तहत गीडा और धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों, नालियों, पुलियों और विद्युत व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। साथ ही ट्रेड शो का उद्घाटन भी होगा। अधिकारियों के मुताबिक, इन विकास कार्यों से औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
Next Post
इंदौर के कृष्णबाग में 42 मकान तोड़ने पर बवाल, पीड़ितों का आरोप- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हुई कार्रवाई, प्रशासन और बिल्डर पर उठाए गंभीर सवाल
Sat Nov 28 , 2026
इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 42 मकानों को तोड़े जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कार्रवाई के बाद बेघर हुए पीड़ित परिवारों ने प्रेसवार्ता कर प्रशासनिक कार्रवाई और जमीन के स्वामित्व को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि श्रीराम बिल्डर्स और शशिभूषण […]

You May Like
-
2 years ago
बाड़े में आग से जिंदा जले पशु
-
7 months ago
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलटी बस, 25 यात्री घायल