बाड़े में आग से जिंदा जले पशु

पिपलिया स्टेशन। क्षेत्र में दो स्थानों पर आग से लाखों का नुकसान हो गया, वहीं पशु भी जिंदा जल गए। शार्ट-सर्किट से आग की आशंका है। बुधवार सुबह मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के चंदवासा में कमलेश सोलंकी की किराना दुकान में अचानक आग लग गई। रहवासियों ने आग पर काबू पाने की कौशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू नही पाया जा सका। बाद में पिपलियामंडी व मल्हारगढ़ से दमकल आई व आग पर काबू पाया आगजनी में करीब 10 लाख के नुकसान होने का अनुमान है। दूसरी घटना पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के गांव गुड़भेली बड़ी में हुई। किसान गोपाल पिता सीताराम धनगर के बाड़े में अचानक आग लगने से दो बकरी, एक भैंस का बच्चा जिंदा जल गए। वहीं 8 क्विटल सोयाबीन, तीन क्विटल चने भी जल गए। यहां पिपलियामंडी व नारायणगढ़ से दमकल पहुंची व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

Next Post

बिजली की गड़गड़ाहट से गिरी छत, एक की मौत

Thu May 1 , 2025
शहडोल. गुरुवार को अचानक बिगड़े मौसम और तेज़ आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के कारण एक मकान की छत गिर गई। घटना में बुढार में हुई जहाँ वार्ड नंबर 1, कृषि उपज मंडी के सामने रहने वाले राकेश तिवारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली की […]

You May Like