बासमती चावल की फर्जी बिल्टी पर 1.10 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

नाहरगढ़/मंदसौर। थाना नाहरगढ़ पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत एक अंतर्राज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक कंटेनर से 640 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बासमती चावल की फर्जी बिल्टी पर अवैध शराब ले जाई जा रही है। इस पर बसई–डिगांव रोड, झलारा फंटा पर नाकाबंदी कर ट्रक कंटेनर (आरजे 09 जीए 9603) को रोका गया। ड्राइवर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम भूपतलाल मेघवाल (30) निवासी भाटाला, जिला बालोतरा (राजस्थान) बताया। तलाशी में 640 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिसके दस्तावेज वह पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में प्रकरण दर्ज कर वाहन (मूल्य लगभग 50 लाख) व शराब जब्त की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

खिलचीपुर में RSS का वार्षिक पथ संचलन: अनुशासन और उत्साह का अद्भुत दृश्य

Sat Oct 4 , 2025
खिलचीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का वार्षिक पथ संचलन नगर में उत्साह और अनुशासन के साथ निकला। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए संचलन में स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियां नागरिकों का ध्यान खींचती रहीं। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और स्वागत द्वार लगाकर स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया। संचलन दो […]

You May Like