वंदे भारत से हर साल एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने की यात्रा

वाराणसी, (वार्ता) वंदे भारत प्रीमियम ट्रेन को शुरू हुए सात साल से भी कम समय हुआ है और इसमें अबतक हर साल औसतन एक करोड़ से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं।

देश में इस समय 78 मार्गों पर अप-डाउन मिलाकर 156 वंदे भारत ट्रेनों की सेवाएं हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चार और मार्गों पर आठ नयी सेवाओं की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन से एक दिन पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया जहां से श्री मोदी वाराणसी-खजुराहो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। श्री वैष्णव ने निरीक्षण से बाद संवाददाताओं को बताया कि वंदे भारत ट्रेन से अबतक 7.25 करोड़ लोग यात्रा कर चुके हैं। साथ ही अब इसका नया वर्जन भी शुरू हो रहा है जिसमें हवा को साफ करने के लिए नया प्यूरीफायर सिस्टम होगा जो 99.9 प्रतिशत जर्म्स को समाप्त कर देगा। टॉयलेट के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। साथ ही एयर कूलिंग सिस्टम में सुधार किया जायेगा ताकि एक समान एयरकूलिंग हो सके।

उल्लेखनीय है कि वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी। यह मौजूद समय में देश की सबसे प्रीमियम ट्रेन है।

श्री मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जिन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे उनमें वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत, और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

 

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 08 नवम्बर 2025

Sat Nov 8 , 2025
पंचांग 08 नवम्बर 2025:- रा.मि. 17 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया शनिवासरे दिन 12/12, मृगशिरा नक्षत्रे रात 3/50, शिव योगे रात 12/35, विष्टि करणे सू.उ. 6/32, सू.अ. 5/28, चन्द्रचार वृषभ शाम 4/36 से मिथुन, पर्व- सौभाग्य सुंदरी व्रत, संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0. ————————————————- आज […]

You May Like