तेज रफ्तार में कार चला रहे युवक की मौत, युवती घायल

इंदौर. शराब के नशे में तेज रफ्तार से कार चला रहे एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज, जांच शुरु की.

कनाडिया पुलिस के अनुसार, हादसा 14 फरवरी की रात कनाडिया बायपास के पास हुआ. 402 एस.पी. विला कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय प्रणव तलरेजा अपनी दोस्त 27 वर्षीय खुशी लामगे के साथ कार में था. खुशी ने पुलिस को बताया कि प्रणव ने काफी शराब पी रखी थी और एक और बीयर की बोतल खोल रहा था. जब उसने बोतल छीनकर बाहर फेंकने की कोशिश की, तो प्रणव ने मना कर दिया और गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलाने लगा. कनाडिया बायपास स्थित हनुमान मंदिर के पास कार बेकाबू होकर पोल से टकरा गई, जिससे गाड़ी घूम गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी, पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रणव को मृत घोषित कर दिया, जबकि खुशी का इलाज जारी है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

तुसली नगर की 15 दुकानों में लगी भीषण आग, 7 दुकानें जलकर हुई राख

Wed Feb 19 , 2025
आठ टैंकरों की मदद से पांच घंटे में पाया आग पर काबू इंदौर. निपानिया इलाके के तुलसी नगर में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 7 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. आग इतनी भयानक थी कि इसमें फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, पूजन सामग्री और एक दर्जन से अधिक बाइक जलकर […]

You May Like