जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। शव किसने फेंका इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्वाय रविशंकर धुर्वे 45 वर्ष निवासी मेडिकल कॉलेज ने सूचना दी कि एक दिन की एक अज्ञात शिशु बाइक स्टैण्ड मेडिकल परिसर में मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।
