अमेरिका में 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, रिलायंस करेगा 300 अरब डॉलर का निवेश

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ऊर्जा क्षेत्र में फिर से बड़ी बढ़त हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा करते हुए बताया कि टेक्सास के ब्राउंसविले में अमेरिका की पहली नई ऑयल रिफाइनरी 50 वर्षों बाद स्थापित की जाएगी।

ट्रंप के अनुसार यह 300 अरब डॉलर का ऐतिहासिक निवेश सौदा है, जिसे अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा ऊर्जा निवेश बताया जा रहा है। इस परियोजना में भारत की प्रमुख निजी ऊर्जा कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भी भागीदार होगी।

नई रिफाइनरी पोर्ट ऑफ ब्राउंसविले पर बनाई जाएगी, जो अमेरिकी बाजारों को ईंधन आपूर्ति करने के साथ-साथ वैश्विक निर्यात को भी बढ़ावा देगी। ट्रंप ने कहा कि यह दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरी होगी और इससे दक्षिण टेक्सास क्षेत्र में हजारों नए रोजगार पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका फर्स्ट एजेंडा, आसान परमिट प्रक्रिया और टैक्स में कमी के कारण देश में फिर से अरबों डॉलर के निवेश आ रहे हैं, जिससे अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों मजबूत होंगे।

Next Post

सुनसान इलाके में महिलाओं से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार

Wed Mar 11 , 2026
इंदौर: राऊ क्षेत्र में सुनसान इलाके में अकेली महिलाओं से छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी को सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा. उसके कब्जे से घटना में उपयोग की एक्टिवा वाहन भी जब्त कर लिया है.थाना प्रभारी […]

You May Like