सुनसान इलाके में महिलाओं से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार

इंदौर: राऊ क्षेत्र में सुनसान इलाके में अकेली महिलाओं से छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी को सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा. उसके कब्जे से घटना में उपयोग की एक्टिवा वाहन भी जब्त कर लिया है.थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि 1 नवंबर 2025 को फरियादिया ने थाना राऊ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि केट रोड स्थित सुनसान क्षेत्र में एक अज्ञात स्कूटी चालक ने उनके साथ छेड़खानी कर अभद्र टिप्पणी की और मौके से फरार हो गया.

इस पर थाना राऊ में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी, पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्ध की तलाश की गई. इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध एक्टिवा चालक केट रोड क्षेत्र में देखा है. सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अकेली महिलाओं को देखकर उनके साथ छेड़खानी करना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग की गई एक्टिवा जब्त कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

हिंदू नववर्ष 2026: भोपाल में जुटेंगे देश के दिग्गज कवि

Wed Mar 11 , 2026
भोपाल: हिंदू नववर्ष के अवसर पर कर्मश्री संस्था द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का 25वां वर्ष इस बार 18 मार्च को मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे।इसकी जानकारी कर्मश्री के अध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया […]

You May Like