बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी

बीना।क्षेत्र के किसान बेमौसम आफत की बारिश से परेशान हैं। पहले अतिवृष्टि हुई जिसके कारण इस बार पैदावार पर भी काफी असर आया है एक और जहां किसान खाद की समस्या से जूझ रहे। दूसरी ओर अन्नदाताओं पर मौसम की मार ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।अनुमान है कि इस बेमौसम बारिश से क्षेत्र के 80 प्रतिशत किसानों को नुकसान हुआ है।कई किसानों की खेतों में फसल कटकर डाली हुई थी,जो बारिश के कारण भीग गई कई किसानों की फसलें खड़ी हैं, जिन्हें बारिश से नुकसान पहुंचा है।खाद की किल्लत से पहले ही जूझ रहे किसानों पर मौसम की इस मार ने अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।अनुमान है कि क्षेत्र के 80 प्रतिशत किसानों को इस बेमौसम बारिश से नुकसान हुआ है।किसानों की फसलें खराब होने से उनकी आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है।किसानों की चिंता लगातार बढ़ती ही जा रही है किसान पहले से ही खाद और अन्य संसाधनों की कमी से जूझ रहे थे बेमौसम बारिश ने उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाकर उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है।किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर सहित अन्य किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि उन्हें इस नुकसान के लिए उचित मुआवजा और राहत प्रदान की जाए,किसानों को खाद और अन्य संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित की जावे।

Next Post

केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन तेलुगु सांस्कृतिक परिषद के बथुकम्मा समारोह में हुए शामिल

Sun Sep 28 , 2025
भोपाल। सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन रविवार को तेलुगु सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित बथुकम्मा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बथुकम्मा पर्व तेलुगु संस्कृति की विशेष पहचान है, जो […]

You May Like