नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 31 चोरी के मोबाइल बरामद

नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में पुलिस और मोबाइल चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में नीरज नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, 31 मोबाइल फोन, एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जांच में सामने आया है कि यह गैंग चोरी के साथ राहगीरों से मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देता था। गैंग सुबह के समय सबसे ज्यादा सक्रिय रहता था। हाल ही में सेक्टर-22 में आईफोन-17 लूटने की वारदात में भी इस गैंग का नाम सामने आया है।

.....

Next Post

ग्वालियर में मकान में भीषण आग, धमाके से फटा गैस सिलेंडर

Sun Nov 22 , 2026
ग्वालियर। नई सड़क स्थित नक्काशा नंबर-2 में शनिवार देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी […]

You May Like