स्कूटी सवार को बस ने मारी टक्कर, आग लगने से बस जलकर खाक

इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्ला ब्रदर्स की बस ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुछ ही देर में बस में आग भड़क उठी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैलती गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। तुकोगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टक्कर और बस में आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Next Post

किसान ने घर में फांसी लगाकर दी जान

Wed Jan 14 , 2026
इंदौर:गांधी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. 35 वर्षीय किसान ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब उसकी पत्नी और बच्चे खेत से काम कर वापस लौटे.मृतक की पहचान अर्जुन पिता […]

You May Like