भिंड में बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत, घर में रखे ज्वार की करब में लगी आग

भिंड: जि​ले के रौन थाना अंतर्गत अहरौली गांव में एक घर में रखी ज्वार की करब में आग लग गई। इसकी चपेट में आए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत दो गई। मौके पर रौन व मिहोना नगर पंचायत की दमकल गाड़ियां पहुंच गईं, तब जाकर आग को बुझाया जा सका।जानकारी के मुताबिक, ​किसान महाराज सिंह पिता शंकर बघेल (65) के घर के बाहर बाड़े में चारों ओर ज्वार की करब रखी थी। इस करब में आग लग गई।

इस दौरान बघेल घर के अंदर थे। बघेल आग बुझाने की कोशिश करने लगे, इसी दौरान वे फिसलकर गिर गए। तभी आग की लपटें चारों और फैल गईं। इसके बाद उन्हें बचाना मुश्किल हो गया। दमकल के दो वाहन पहुंचे। जिन्होंने पानी फेंककर घटना पर काबू पाया। इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। आग बुझने के बाद जली हुई करब की राख के बीच से बुजुर्ग व्यक्ति के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लि​ए रौन भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

महाकुंभ में हुई मौतों पर धीरेंद्र शास्त्री बोले- 'मरने वाले पाएंगे मोक्ष'

Sat Feb 1 , 2025
ग्वालियर: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में मची भगदड़ में हुई मौतों पर बागेश्वर धाम वाले बाबा के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि गंगा किनारे मरने वाला सीधे मोक्ष पाएगा.धीरेंद्र शास्त्री ने दावा करते हुए कहा कि अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष ने पहले […]

You May Like