जबलपुर: पनागर थाना थाना अंतर्गत ग्राम बरखेड़ी में एक तरफा प्यार में पागल सनकी प्रेमी ने फोन पर बात न करने पर चाकू मार दिया। चाकू से दो वार कर फरार हो गया। हमले में युवती बुरी तरह घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक ग्राम बरखेड़ी निवासी 19 वर्षीय युवती जब गांव के बाहर मैदान जा रही थी.
तभी गांव का अनुराग खरे निवासी संजय नगर, मिला जो युवती को धमकाने हुए कहने लगा कि फोन में बात क्यों नहीं करती हो। इसके बाद चाकू निकाला और मार दिया। चाकू से दो वार किए जिससे खून से लहूलुहान हो गई। जिसके बाद आरोपी भाग निकला। घायल युवती को एम्बुलेंस से पनागर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
