रिटायर्ड अधिकारी के घर हुई चोरी

जबलपुर: विजय नगर में चोरों ने एक कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के घर में चोरी की। पुलिस के मुताबिक जगदीश त्रिपाठी निवासी विजय नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे कृषि विभाग पाटन से कृषि विस्तार अधिकारी के पद से सेवानिवृत है।

सास उर्मिला तिवारी ललितपुर उत्तर प्रदेश में निवास करती है। वह एवं पत्नि उनको देखने के लिये गये थे किन्तु बीमारी के दौरान उनका देहांत  हो गया जिसके चलते वहीं रुक गये। जब घर आये तो मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अन्दर गया तो घर का पूरा सामान बिखरा मिला। आलमारी टूटी हुई थी। नगदी 21 हजार रूपए समेत गृहस्थी का सामान गायब था।

Next Post

सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध-गुर्जर

Tue Mar 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 मार्च (वार्ता) केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज लोकसभा में कहा कि सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में असीम संभावनाओं को देखते हुए पिछले साढ़े तीन साल में साठ से अधिक पहल की है। श्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रश्नकाल ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में […]

You May Like