मूंगफली तेल सस्ता

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी जारी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में मूंगफली तेल सस्ता हो गया जबकि अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जनवरी का पाम ऑयल वायदा 107 रिंगिट उबलकर 4817 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.10 सेंट की तेजी के साथ 45.69 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में मूंगफली तेल में 293 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 6550-6650, दाल चना 7550-7650, मसूर काली 7150-7250, मूंग दाल 9600-9700, उड़द दाल 9500-9600, अरहर दाल 9200-9300 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2900-3000 रुपये और चावल : 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4280-4380, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4500-4600 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 16813 रुपये, मूंगफली तेल 18608 रुपये, सूरजमुखी तेल 15897 रुपये, सोया रिफाइंड 14798 रुपये, पाम ऑयल 13553 रुपये और वनस्पति तेल 15970 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

भाजपा ने दिल्ली में रोहिंग्या को बसाया: आप

Mon Jan 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पार्टी को बदनाम करने की साज़िश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने रोहिंग्या को दिल्ली के बक्करवाला में बसाया है। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज कहा […]

You May Like