जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत बढै़याखेड़ा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि विसराम मरावी 35 वर्ष निवासी बढै़याखेड़ा ने सूचना दी कि उसके बड़े भाई झाडूलाल मरावी मजदूरी करने 2 माह से बाहर गये हैं
उसका भतीजा आकाश मरावी गांव में रहता है कल कार्यक्रम में मिड़की से घर आया और रात लगभग 8 बजे घर से निकला। घर पर आकाश मरावी की पत्नी सुमन मरावी थी जो गर्भवती है, वह अपने घर के बाहर आंगनबाड़ी तरफ गया था उसे जानकारी मिली कि आंगनबाड़ी के पास मढि़या में किसी ने फांसी लगा ली है उसने जाकर देखा उसका भतीजा आकाश मरावी 22 वर्ष मढि़या में चुन्नी से फांसी लगाकर लटका था जिसकी मौत हो गई थी।
