नेशनल यूनाइटेड ने यूनाइटेड भारत को हराया

नयी दिल्ली (वार्ता) युमनाम गोपी सिंह के दो गोलों की मदद से नेशनल यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब ने यूनाइटेड भारत फुटबाल वलब को 3-1 से हरा कर डीएसए प्रीमियर लीग में पूरे अंक अर्जित किए। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में रोमांचक मुकाबले में हिन्दुस्तान फुटबाल क्लब ने अंक तालिका में अव्वल चल रहे सीआईएसएफ प्रोटैक्टर को 2-2 पर रोक कर अच्छा पाठ पढ़ाया।

हिंदुस्तान के लिए रोनाल्डो सिंह और मांगोलेन ने गोल किए। सीआई एस एफ को बचाने में हिंदुस्तान के लाइशराम का आत्मघाती गोल काम आया। अंततः भोला सिंह ने बराबरी का गोल जमा कर अपनी टीम की साख बचा ली।

नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए पहले मैच में नेशनल के लिए सोराईसम ने दसवें मिनट में बढ़त दिलाने वाला गोल किया जिसे यूनाइटेड भारत के मोहम्मद फजल ने बराबर कर दिया। गोपी सिंह ने अंतिम बीस मिनट में दो गोल जमा कर नेशनस्ल की जीत को आसान बनाया। आज के नतीजे से डीपीएल में निचले पायदान पर खड़े यूनाइटेड भारत का नीचे लुढ़कना लगभग तय हो गया है l

आज के मुकाबले से सीआईएसएफ की कमजोरी उभर कर आई है। लगभग सभी मैचों में दमदार प्रदर्शन करने वाले फोर्स के खिलाड़ियों को हिंदुस्तान एफसी ने अपने जाल में फंसा लिया था लेकिन मुकाबला जैसे तैसे बराबरी पर छूटा।

Next Post

पूर्व भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच गौरव मल्हन जालंधर के खिलाड़ियों को देंगे प्रशिक्षण

Sat Feb 15 , 2025
जालंधर (वार्ता) पूर्व भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच गौरव मल्हन जालंधर बैडमिंटन एसोसिएशन से जुड़ कर रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। मल्हन, जिन्होंने 2020 में थॉमस कप के दौरान भारतीय टीम को कोचिंग दी थी, इससे पहले हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद अकादमी में वरिष्ठ कोच के […]

You May Like

Play sound