मरम्मत कार्य ज़ारी, कल से फिर खुलेगा ममलेश्वर सेतु!

ओंकारेश्वर, ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग मंदिर तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग ममलेश्वर सेतु (झूला पुल) हुक टूटने के कारण श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए बंद कर दिया गया था। घटना के बाद एनएचडीसी के परियोजना प्रमुख – धीरेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देशन में तकनीकी टीम ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया। बारिश के कारण आज पुल पर आवागमन शुरू नहीं हो सका, लेकिन यदि मौसम अनुकूल रहा तो शुक्रवार से पुल आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।

एनएचडीसी के अनुसार पुल की तकनीकी देखरेख अभी उनके पास है,जबकि संचालन और भीड़ प्रबंधन जिला एवं मंदिर प्रशासन के जिम्मे है।

पुल पर एक समय में सीमित संख्या 500 लोगों का ही आवागमन सुरक्षित माना जाता है।

बावजूद इसके, भीड़, पुल पर बैठकर सेल्फी लेना और क्षमता से अधिक भार लगातार चिंता का विषय बना हुआ है।

यह दूसरी बार है जब पुल का हुक टूटा है। अब सवाल यह है कि प्रशासन भीड़ नियंत्रण और लापरवाही रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगा या किसी बड़े हादसे का इंतजार करेगा

Next Post

महिला टी 20 वर्ल्ड कप मैच से टकराव के कारण आयरलैंड-भारत टी 20 मैच जल्दी शुरू होंगे

Thu Jun 25 , 2026
डबलिन, 25 जून (वार्ता) क्रिकेट आयरलैंड ने बुधवार देर रात पुष्टि की कि भारत के खिलाफ दो टी 20 मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे, जो भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे है। आम तौर पर, भारत के टी20 इंटरनेशनल मैच शाम 7 बजे शुरू होते हैं, लेकिन इस […]

You May Like