कच्चे तेल में तेजी से रुपया पांच पैसे टूटा

मुंबई, 30 जून (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी से रुपया मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहा।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज पांच पैसे फिसल गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.56 रुपये का बोला गया।

इससे पहले, सुबह बाजार खुलने के तुरंत बाद भारतीय मुद्रा में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया था। यह नौ पैसे टूटकर 94.60 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। कुछ ही देर में यह 95.55 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गयी, लेकिन फिर उतनी ही वापसी करने में कामयाब रही। बीच कारोबार में यह ऊपर 94.52 रुपये प्रति डॉलर तक गयी।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया छह पैसे गिरकर 94.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में आज तेजी रही। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.2 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73.3 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक भी 0.1 प्रतिशत मजबूत हुआ।

इन दोनों कारकों से भारतीय मुद्रा दबाव में रही। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में लिवाली से रुपये की गिरावट सीमित रही।

 

Next Post

उत्तराखण्ड पहुंचा मानसून

Tue Jun 30 , 2026
देहरादून 30 जून (वार्ता) उत्तराखंड में मंगलवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के डाॅ. रोहित थपलियाल ने आज बताया कि मानसून ने 30 जून को राज्य में दस्तक दे दी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। […]

You May Like