ग्वालियर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला ग्वालियर कार्यालय सरवटे भवन हजीरा पर सोवियत क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बारेलाल पाल ने की. सभा का संचालन अनवर खान ने किया ।सोवियत क्रांति के परिणाम स्वरूप उससे कम्युनिस्ट आंदोलन और महत्व के साथ विश्व में हुए परिवर्तन पर चर्चा करते हुए वक्ताओं संजीव राजपूत, कौशल शर्मा एडवोकेट, रतन कुमार वर्मा, प्रकाश वर्मा, अशोक पाठक ने कहा कि रूसी क्रांति दुनिया की पहली समाजवादी क्रांति थी जिसने वैश्विक राजनीति को नई दिशा दी और समता, भाईचारे और शोषण मुक्त समाज की अवधारणा को मजबूती मिली।
सोवियत क्रान्ति से ही दुनिया में पहली बार मेहनतकशों की सत्ता स्थापित हुई । महान क्रान्तिकारी लेनिन ने कहा था कि मज़दूर वर्ग की अपनी राजनीतिक पार्टी होना चाहिए। सोवियत क्रान्ति के माध्यम से लेनिन ने मार्क्सवाद के क्रान्तिकारी विचार को साकार किया। सोवियत क्रान्ति की चेतना से ही फासीवाद , नाजीवाद को पराजित किया गया। सारी दुनिया में साम्राज्यवादी ताकतों का प्रखर प्रतिरोध करना संभव हुआ।उन्होंने कहा कि सोवियत क्रान्ति की चेतना से सारी दुनिया में कम्युनिस्ट आन्दोलन विकसित हुए जिससे भारत सहित विभिन्न देशों में साम्राज्यवादी ताकतों को पराजित कर स्वाधीनता अर्जित की गई। सोवियत क्रान्ति नहीं होती तो भारत भी आज़ाद नहीं होता
