चाचौड़ा बना मिनी ‘वृंदावन’धाम श्रावण माह में शिवभक्ति की अद्भुत छटा

चाचौड़ा। श्रावण माह के पावन अवसर पर गुना जिले का चाचौड़ा क्षेत्र इन दिनों शिवभक्ति में रंगा नजर आ रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे जामनेर, कुंभराज,मकसूदनगढ़, लेटेरी आदि से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए बागीश धाम की ओर पैदल कावड़ यात्रा पर निकले हैं। चाचौड़ा रोड पर भीड़ के कारण रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति रही ।नगर इस समय एक विशाल धार्मिक केंद्र का रूप ले चुका है, जहां हर ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं।

विधायक प्रियंका प्रद्युम्न ने की पूजा अर्चना

चाचौड़ा विधायक प्रियंका प्रद्युम्न कमिश्नर ने बागीश धाम पहुंचकर बिल्व पत्र, पुष्प, धतूरा अर्पित कर विधिवत जलाभिषेक किया। उनका यह श्रद्धाभाव श्रद्धालुओं में अतिरिक्त ऊर्जा का संचार कर रहा है।

किन्नर समाज भी शामिल – पार्वती से लाए कावड़यात्रा

यह दृश्य उस समय देखने को मिला जब बीनागंज से किन्नर समाज की टोली कावड़ लेकर बागेश्वर धाम पहुंची और भक्ति भाव से जलाभिषेक किया।

 

भंडारे की व्यवस्था – पत्रकारों व समाजसेवियों की अगुवाई

चाचौड़ा-बीनागंज मार्ग पर वेयरहाउस के पास श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है, जहां सैकड़ों की संख्या में भक्तगण गर्म-गर्म प्रसाद का लाभ ले रहे हैं। आयोजन में पत्रकार अमित चौरसिया, कृष्णपाल सैन, वीरेंद्र यादव, गोविंद यादव, कैलाशनाथ, शिखर जैन सहित कई लोग सेवा दे रहे हैं। अन्न, आटा, सब्जी, मसाले से लेकर नगद सहयोग देने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।

 

प्रशासन अलर्ट – वाहन मार्ग बदले गए, विशेष पार्किंग व्यवस्था

श्रावण के इस पर्व पर बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों को मनोहर थाना मार्ग पर रोक दिया है। पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

सजी दुकानों, भजनों व DJ से गूंज रहा वातावरण

सोमवार के दिन तो मानो चाचौड़ा में महाशिवरात्रि जैसा उत्सव देखा गया। मंदिर परिसर में सजी दुकानों, ढोल-नगाड़ों, भजन संध्याओं व DJ के साथ भक्त झूमते नजर आए।

 

अगले सोमवार की भी तैयारी शुरू

प्रशासन व समाजसेवियों ने अगले सोमवार और अधिक श्रद्धालुओं की संभावना जताई है और तैयारियां भी उसी अनुरूप शुरू कर दी गई हैं।

श्रावण माह की यह शिवभक्ति, चाचौड़ा में श्रद्धा, सेवा और सामूहिक सहभागिता की अद्वितीय मिसाल बन रही है। चाचौड़ा इन दिनों सचमुच एक ‘आध्यात्मिक वृंदावन’ में परिवर्तित हो चुका है।

Next Post

फेन अभयारण्य को जैव विविधता संरक्षण, स्थानीय भागीदारी और नवाचार के लिए मिला सम्मान

Tue Jul 22 , 2025
मंडला: मंडला जिले में स्थित फेन वन्यजीव अभयारण्य ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (MEE) रिपोर्ट में मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। अभयारण्य ने 85.16% अंकों के साथ ‘बहुत अच्छी’ श्रेणी में जगह बनाई है। इस […]

You May Like