दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र में करदाताओं के पैसों की बर्बादी हुई : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा के पांच-दिवसीय शीतकालीन सत्र में ‘दिल्ली के करदाताओं के पैसे की बर्बादी’ होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी सत्र के दौरान ‘नूरा कुश्ती’ में लगे रहे।

दिल्ली कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा सत्र में कोई काम नहीं हुआ। दोनों दलों ने सिर्फ दिल्ली की जनता के पैसे की बर्बादी की। उन्होंने कहा कि सदन में जनता से जुड़े और उनके कल्याण से संबधित मुद्दों पर चर्चा की जगह पूरे समय हंगामा और विरोध प्रदर्शन हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा और आप की इस नूरा कुश्ती को देख दिल्ली की जनता भी समझ चुकी है कि एक दूसरे के विरुद्ध हंगामा करके दोनों दल एक दूसरे की कमियों और भ्रष्टाचार को दबाने का काम कर रहे हैं।

श्री भारद्वाज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्ली चुनाव में यमुना सफाई, प्रदूषण मुक्त वातावरण, स्वच्छ निर्मल पेयजल, दुरुस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली सहित गरीबों-वंचितों के कल्याण के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार उन्हें पूरा नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार का अब नया दौर चल रहा है। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आप और भाजपा की हरकतों से जनता के प्रति दोनों पार्टियों की उदासीनता भी उजागर हो गयी है।

 

Next Post

सांसद भारत सिंह ने सीएम से मिलकर आभार जताया, रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट पर खुशी जताई

Tue Jan 13 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला मेें वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट प्रदान किए जाने पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भोपाल में भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेला में वाहनों पर मिलने वाली छूट का […]

You May Like