सांसद भारत सिंह ने सीएम से मिलकर आभार जताया, रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट पर खुशी जताई

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला मेें वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट प्रदान किए जाने पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भोपाल में भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेला में वाहनों पर मिलने वाली छूट का फायदा समूचे ग्वालियर अंचल की जनता को मिलेगा, जिससे क्षेत्र में विकास और व्यापार की नई राह खुलेगी। यहां बता दें कि मेला में वाहनों की खरीदी पर छूट दिए जाने को लेकर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने पत्र लिखकर अनुरोध किया था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि ग्वालियर व्यापार मेला मध्यभारत क्षेत्र का एक मात्र व्यापार मेला है, जिसमें पूर्व के वर्षों मेें वाहनों की खरीददारी पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट प्रदान की जाती रही है। इसे लेकर ग्वालियर के नागरिक, व्यापारी संगठन एवं ऑटोमोबाइल संगठन लगातार मांग उठा रहे हैं। अत: गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी निजी उपयोग के लिए खरीदे जाने वाले वाहनों पर अविलंब रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट की अधिसूचना जारी की जाए, जिससे ग्वालियर मेला को गति मिल सके। वाहनों पर रोड टैक्स में छूट मिलने से मेला कारोबार कई गुना बढ़ जाता है, वहीं मेला की रौनक भी बढ़ जाती है।

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने अब्बास अंसारी की पूर्ण ज़मानत याचिका को दी मंज़ूरी

Tue Jan 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने गैंगस्टर तथा समाज-विरोधी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1986 के तहत दर्ज मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक अब्बास अंसारी की पूर्ण जमानत याचिका को मंगलवार को मंजूरी दे दी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति एम पांचोली की पीठ ने […]

You May Like

मनोरंजन