द वायरल फीवर के ‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर हासिल किया नंबर 1 स्थान

मुंबई, 23 मई (वार्ता)  द वायरल फीवर के शो ‘सपने वर्सेज एवरीवन 2’ ने आईएमडीबी पर नंबर 1 स्थान हासिल किया है। द वायरल फीवर ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को भारत के सबसे सम्मानित प्रोडक्शन हाउस में से एक के रूप में स्थापित किया है। द वायरल फीवर ने सालों से मिडिल क्लास की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद प्रामाणिक तरीके से दिखाने में महारत हासिल की है, ऐसे किरदार और पल रचे हैं जिनसे दर्शक तुरंत जुड़ जाते हैं।

हालांकि सपने वर्सेज एवरीवन का दूसरा सीजन अभी हाल ही में प्रीमियर हुआ है, लेकिन दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं और यह अब आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन टीवी सीरीज की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गया है। क्रिएटर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए सपने वर्सेज एवरीवन 2 के आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन टीवी शोज की लिस्ट में नंबर 1 रैंक हासिल करने की इस उपलब्धि का जश्न मनाया।उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “सपने देखने वालों द्वारा बनाई गई एक कहानी, जिसे हर किसी ने सराहा!”

.....

Next Post

आतंकी हमजा बुरहान के जनाजे में हथियारों के साथ दिखे हिजबुल चीफ सलाउद्दीन, पाकिस्तान में आतंकियों का खुलेआम शक्ति प्रदर्शन

Sat May 23 , 2026
इस्लामाबाद | भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हमजा बुरहान के अंतिम संस्कार के दौरान पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद और इस्लामाबाद में भयावह तस्वीरें सामने आई हैं। हिजबुल मुजाहिद्दीन का कुख्यात चीफ सैयद सलाउद्दीन और अल-बदर प्रमुख बख्त जमीन खान भारी सुरक्षा के बीच जनाजे में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में […]

You May Like