
बुधनी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशीबाई का शुक्रवार को एम्स अस्पताल में निधन हो गया. वे करीब 76 वर्ष की थीं और पिछले एक सप्ताह से सांस संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती थीं.
शुक्रवार को भोपाल के साकेत नगर स्थित निवास पर पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए रखी गई. इसके बाद पार्थिव देह को उनके गृहग्राम जैत ले जाया गया, जहां नर्मदा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनके पुत्र शिवराज सिंह चौहान ने अंतिम विदाई दी.
गृहग्राम जैत में निकली मां काशीबाई की अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांसद दर्शन सिंह, विधायक रमाकांत भार्गव, सुदेश राय, रामेश्वर शर्मा, सुरेंद्र पटवा, पूर्व विधायक रामपाल सिंह, जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, निगम अध्यक्ष रवि मालवीय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, कलेक्टर बालागुरु के तथा एसपी सोनाक्षी सक्सेना सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी ग्राम जैत पहुंचकर श्रीमती काशीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की.
काशीबाई चौहान का परिवार के प्रति विशेष स्नेह और समर्पण रहाङ शिवराज सिंह चौहान ने बचपन में ही अपनी पहली मां सुंदरबाई को खो दिया था. पिता प्रेम सिंह चौहान ने बच्चों के पालन-पोषण के लिए काशीबाई से दूसरा विवाह किया था. काशीबाई ने सभी बच्चों का लालन-पालन किया. उनके निधन से परिवार ने अपनी एक महत्वपूर्ण सदस्य को खो दिया है.
