जबलपुर: जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत थाना में ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना के तहत ममता बाई द्वारा विकसित एक एकड़ की बगिया का निरीक्षण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत द्वारा किया गया। बगिया में कुल 100 पौधे—50 आम तथा 50 अमरूद—रोपे गए हैं। पूरे क्षेत्र की फेंसिंग भी पूर्ण कर ली गई है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित उपयंत्री साधना प्रधान को निर्देशित किया कि कार्य से जुड़े सभी बिल एवं वाउचर तत्काल नरेगा पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। साथ ही जनपद पंचायत के अधिकारियों को आदेश दिए कि जनपद की सभी स्वीकृत एक बगिया मां के नाम’ योजनाओं के बिल–वाउचर तथा कार्य प्रगति की एंट्री समय पर पोर्टल पर सुनिश्चित की जाए।
