प्रेम प्रसंग में बातचीत बंद करने पर नाबालिग ने किशोरी के सिर में मारी गोली

दमोह/पन्ना.प्रेम प्रसंग में बातचीत बंद करने से नाराज नाबालिग आरोपी ने किशोरी के सिर में गोली मार दी. गंभीर हालत में किशोरी को 6 जून 26 की शाम को जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया है.पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.घटना 6 जून 2026 की सुबह करीब 4 बजे की है.थाना सिमरिया पुलिस को शाम को सूचना मिली कि एक नाबालिग किशोरी के सिर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल दमोह लाया गया है.घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू के निर्देशन में तत्काल विवेचना शुरू की गई. जांच के लिए चौकी प्रभारी मोहिंद्रा उप निरीक्षक दीपक सिंह भदौरिया को जिला अस्पताल भेजा गया.टीआई कोतवाली दमोह मनीष कुमार और पुलिस बल के साथ कार्यवाही की.पूछताछ और प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी और घायल किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग था.किशोरी द्वारा बातचीत बंद कर देने से नाराज होकर आरोपी 6 जून की सुबह उसके घर की छत पर पहुंचा. किशोरी उस समय सो रही थी.आरोपी ने जान से मारने की नीयत से अवैध कट्टे से उसके सिर के पीछे से गोली मार दी और मौके से फरार हो गया.प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिमरिया में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई.पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी से अवैध कट्टा भी बरामद किया है. थाना प्रभारी सिमरिया माधवी अगिनहोत्री ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई तलाश व मुखबिर तंत्र की सूचना पर आरोपी को थाना गैसाबाद क्षेत्र के उदयपुर, जिला दमोह से अभिरक्षा में लिया गया.पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया. चूंकि आरोपी विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) है, इसलिए उसे उसके परिजनों की उपस्थिति में अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उसके बताए अनुसार घटना में प्रयुक्त कट्टा और कारतूस को आरोपी के बताएं  स्थान से जप्त किया गया.इस त्वरित व सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सिमरिया निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री, चौकी प्रभारी मोहिंद्रा उप निरीक्षक दीपक सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी हरदुआ उप निरीक्षक जे.पी. अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक हरिश्चंद्र राठौर, प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा, आरक्षक श्याम सिंह, आरक्षक राहुल पटेल व आरक्षक जीवन स्वरूप पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही.एसपी पन्ना निवेदिता नायडू ने कहा कि पन्ना पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर व प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है.

Next Post

अचलेश्वर न्यास के 9 साल से नहीं हुए चुनाव, हर 2 साल में चुनाव कराने का है नियम, सांसद को सौंपा ज्ञापन

Sun Jun 7 , 2026
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के 9 साल से चुनाव नहीं हुए है। जबकि हर 2 साल में चुनाव कराने का नियम है। रविवार को गांधी रोड़ स्थित सांसद निवास पर न्यास के फाउंडर एवं पूर्व अध्यक्ष हरीबाबू शिवहरे, कार्यकारणी सदस्य प्रदीप बंसल, अजमेर सिंग रावत, पूर्व पार्षद संतोष […]

You May Like