फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ का नया गाना ढोलीडा ढोल नगाड़ा रिलीज

मुंबई, (वार्ता) फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ का नया गाना ढोलीडा ढोल नगाड़ा रिलीज हो गया है।

सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली अभिनीत फिल्म केसरी वीर: लेजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुयी है। अब फिल्म के निर्माताओं ने इसका नया गाना ढोलीडा ढोल नगाड़ा रिलीज़ किया है।

इस गाने में सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा गरबा करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही गाने में वह प्यार के डूबे हुए भी दिख रहे हैं।

‘ढोलिडा ढोल नगाड़ा…’ गाने को सुनिधि चौहान, कीर्तिदान गढ़वी और गौरव चट्टी ने गाया है। इस गाने को सृजन ने लिखा है और मोंटी शर्मा ने कंपोज किया है।इसे पैनोरमा म्यूजिक के लेबल के तहत रिलीज़ किया गया है।

प्रिंस धीमान के निर्देशन में बनी यह फिल्म, कनु चौहान द्वारा चौहान स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित है। पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज़ की जा रही यह फिल्म एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरपूर है, और 23 मई को दुनियाभर में दर्शकों को रोमांचित करने आ रही है।

Next Post

दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला टीम त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में

Thu May 8 , 2025
कोलंबो (वार्ता) जेमिमाह रॉड्रिग्स (123) की शतकीय, दीप्ति शर्मा (93) और स्मृति मंधाना (51) की अर्धशतकीय पारियों के बाद अमनजोत कौर की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने बुधवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के पांचवें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम को 23 […]

You May Like