सतना: नगर निगम की आईईसी टीम ने वार्ड क्रमांक 4, 26 और 27 में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ से हुई, जिसमें नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
नागरिकों को होम कम्पोस्टिंग, चार डस्टबिन प्रणाली और स्रोत पर कचरा पृथक्करण की जानकारी दी गई। बैकलेन क्लीनिंग अभियान के तहत तंग गलियों की सफाई की गई। साथ ही, पर्यटन स्थलों और उद्यानों का सौंदर्यीकरण तथा C&D और GVP क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह आयोजन स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारी का हिस्सा था।
