सतना: मैहर जिले की गलियों में बीते कई दिनों से अर्धविक्षिप्त जैसी हालत में भटक रहा एक युवक अचानक बैंक के एटीएम में चाकू लेकर घुस गया। इतना ही नहीं बल्कि युवक ने एटीम के दीवार पर लगी फोटो पर चाकू मारने का प्रयास भी किया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।मैहर में एक विचित्र घटना सामने आई है। सोमवार 28 जुलाई की सुबह लगभग 5 बजे एक व्यक्ति चाकू लेकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में घुस गया।
यह एटीएम जनपद पंचायत कार्यालय के बगल में स्थित है। व्यक्ति ने एटीएम के अंदर लगे पोस्टर पर बनी लोगों की तस्वीरों पर हमला किया। उसने विशेष रूप से फोटो में दिख रहे लोगों की आंखों को निशाना बनाया और चाकू से गोदने लगा। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एटीएम की निगरानी करने वाली नोएडा स्थित सुरक्षा टीम ने सीसीटीवी के माध्यम से इस व्यक्ति की हरकतें देखीं।
आरोप लगे कि उन्होंने तुरंत हूटर बजाकर और स्पीकर से आवाज देकर उसे वहां से भगा दिया।
सुरक्षा टीम ने इस घटना की सूचना मैहर ब्रांच मैनेजर पुष्पेंद्र तिवारी को दी। तिवारी ने बताया कि उन्होंने तुरंत मैहर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस एटीएम में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।
बड़ी घटना का अंदेशा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति असामान्य लग रही थी। चाकू लहराते हुए वह एटीएम बूथ के अंदर घुस गया और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से लोग सहम गए। इन दिनों मैहर जिले में ऐसे कई लोग है जो पागल बने फिरते है जिनकी पहचान करना आवश्यक है नहीं कभी भी कोई बड़ा हादसा करके ये फरार हो सकते है।
