प्रसव पीड़िता को अस्पताल से लौटाया

सतना: जिला अस्पताल मे सोमवार को उस वक्त घोर अमानवीय दृश्य देखने को मिला जब एक प्रसव पीड़िता को यह कहते हुए लौटा दिया गया कि अस्पताल में प्रसव करा पाना संभव नहीं है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रसव पीड़िता को रामनगर पीएससी से सतना जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। जिसके चलते प्रसव पीड़िता को एंबुलेंस के माध्यम से सतना जिला अस्पताल लाया गया।

लेकिन परिजनों ने बताया कि प्रसव पीड़िता को सतना जिला अस्पताल के प्रसव कछ में 5 घण्टे तक रखने के बाद अचानक रीवा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जिसके पीछे यह वजह बताई गई कि जिला अस्पताल में प्रसव करा पाना मुश्किल है। परिजनों के अनुसार जबकी इस दौरान आधा प्रसव हो चुका था और आधा बच्चा बाहर आ चुका था। इस घटना की जानकारी सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में महिला का प्रसव अस्पताल में कराने के निर्देश दे दिए गए।

Next Post

3 रुपये सालाना से शून्य आय,मजाक बना प्रमाण पत्र

Tue Jul 29 , 2025
सतना: जिले में आय प्रमाण पत्रों में हुई गंभीर लिपिकीय त्रुटियों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कोठी तहसील के नयागांव निवासी रामस्वरुप के नाम पर 22 जुलाई को जारी प्रमाण पत्र में उनकी वार्षिक आय मात्र 3 रुपये दर्शाई गई.इसका अर्थ मासिक आय 25 पैसे होती […]

You May Like