राजीनामा कराने से इनकार पर जीजा से मारपीट, दो पर केस

इंदौर: आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के चौधरी पार्क, मूसाखेड़ी में राजीनामा कराने से इनकार करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. साले और साढ़ू ने मिलकर उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.फरियादी सुदीप बघेल निवासी चौधरी पार्क, मूसाखेड़ी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका साला पवन बघेल पहले एक मामले में जेल जा चुका है.

वह पुराने केस में राजीनामा कराने के लिए उस पर दबाव बना रहा था. सुदीप ने असमर्थता जताई तो पवन और उसके साढ़ू मुकेश ने गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की तथा जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके बाएं हाथ में चोट आई. पुलिस ने फरियाद पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

गोयल नगर के फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी जेवर चोरी

Fri Jul 24 , 2026
इंदौर: तिलक नगर थाना क्षेत्र के गोयल नगर स्थित एक फ्लैट में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है. अज्ञात बदमाश सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और नकदी समेत सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी […]

You May Like