पांढुरना: नौतपा में आसमान से आग उगलती सूर्य की किरणों तथा गर्म हवाओं के थपेड़ों में हर कोई परेशान है,ऐसे में नगर के हनुमंती वार्ड की बालिकाओं द्वारा अपनी निजी गुल्लक की राशि से राहगिरों को ठंडी- ठंडी छाछ पीला रहें है,बालिकाओं के इस तरह के सेवाभाव को देख हर कोई इनकी सरहना कर रहें है।वैसे तो पिछले एक माह से इस ग्रीष्म ऋतु की भीषण गर्मी,धूप से हर कोई परेशान है,वहीं बीते दो दिनों जारी नौतपा में झूलसा देंने वाली धूप,गर्म हवाओं के थपेड़ों ने तो लोगों के बूरे हाल कर रखें ,ऐसे में भी जरूरी कामों से घर से बाहर निकलना पडा रहा है।
यह देख नगर के हनुमंती वार्ड मेंं रहने वाली बालिकाओं को इनके माता-पिता द्वारा दी जाने वाली पाँकेट मनी तथा इनके गुल्लक को तोडक़र एकत्रित राशि से इन बालिकाओं के समूह द्वारा ठंडी-ठंडी छाछ नगर के ब्रहम्णी से होते हुए गुजरी बाजार आने-जाने वाले राहगिरों को रोककर बड़े ही विन्रमता से छाछ पिला रहें है।
इस भीषण गर्मी में राहगिरों को इस भीषण गर्मी में राहत देंने इन बालिकाओं के समूह द्वारा पीलाई जा रहीं छाछ के पुनित कार्य तथा इनके परिजनों द्वारा दिए गए संस्कार एवं इस सेवाभाऊ के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना कर रहें है,हर कोई इन बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना कर रहें है।
