सराफा में छात्र से की मारपीट, आंख की हड्डी फ्रैक्चर

इंदौर:सराफा बाजार में 22 मई की रात एक छात्र के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. घटना में छात्र की आंख के ऊपर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई, जबकि परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं.मामला सराफा थाना क्षेत्र का है. रेनेस कॉलेज का छात्र ध्रुव सिंह अपने दोस्तों के साथ 22 मई की रात सराफा बाजार घूमने आया था.

इसी दौरान वहां मौजूद रोहन गुर्जर से धक्का लगने की बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि रोहन और उसके दो साथियों ने ध्रुव के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. विवाद के बाद दोनों पक्ष सराफा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने समझौता कराते हुए आरोपियों को छोड़ दिया था. घटना के बाद ध्रुव की हालत बिगड़ गई. उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच में आंख के ऊपर की हड्डी फ्रैक्चर होना सामने आया.

बाद में परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए दाहोद ले गए. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ध्रुव के परिजनों ने वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि गंभीर चोट के बावजूद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई. बताया जा रहा है कि ध्रुव के पिता अशोक सिंह पुलिस विभाग में पदस्थ हैं और उनका परिवार पुलिस लाइन में रहता है. मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

मोबाइल अपडेट करने के दौरान खाते से 1.48 लाख की ठगी

Wed May 27 , 2026
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में मोबाइल अपडेट के दौरान एक व्यक्ति के खाते से 1 लाख 48 हजार 700 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. अज्ञात आरोपी ने यूपीआई के जरिए कई ट्रांजेक्शन कर रकम निकाल ली.फरियादी जितेंद्र त्रिपाठी निवासी सिंगापुर टाउनशिप फेज-2 ने पुलिस को बताया […]

You May Like